ENG vs IND, 2nd Test Series 2025: एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत पर बोले कप्तान गिल, पहले टेस्ट की हार से डगमगाए नहीं, टीम ने संयम और विश्वास से की वापसी

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने एजबेस्टन में पहली बार टेस्ट जीत हासिल की, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. गिल ने कहा कि पहला टेस्ट हारने के बाद टीम घबराई नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बनाए रखा. उन्होंने गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की, खासकर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आक्रमण की गहराई को लेकर संतोष जताया.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ENG vs IND, 2nd Test Series 2025:  शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने एजबेस्टन में पहली बार टेस्ट मैच जीत लिया है, जिसके साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद गिल ने बताया कि पहला टेस्ट गंवाने के बाद टीम में कोई घबराहट नहीं थी. गिल ने 'जियो-हॉटस्टार' पर कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि हमने मैच जीता. आप चाहें जितने भी रन बना लें, अगर टीम नहीं जीतती, तो ऐसा नहीं लगता कि आपने कुछ हासिल किया है.

टेस्ट कप्तान के तौर पर यह मेरी पहली जीत है. हमने यह कारनामा ऐसे मैदान पर किया, जहां भारत ने पहले कभी टेस्ट नहीं जीता था. यही बात इसे और भी खास बनाती है. चाहे जीत मिले या हार, प्रेरणा हमेशा बनी रहती है. पहला टेस्ट हारने के बाद, हम घबराए नहीं थे. पता था कि अगर हम लगातार 400-450 रन बनाते हैं, तो गेंदबाज हमें मैच में वापस लाएंगे." गिल ने आगे कहा, "बड़े सवाल यह थे कि क्या हम 20 विकेट ले सकते हैं? क्या हम विशाल स्कोर कर सकते हैं? लेकिन पता था कि हम पिछले मैच को जीतने के बेहद करीब थे. यह भी पढ़े: ENG vs IND, 2nd Test series 2025: “एजबेस्टन में मिली जीत मेरे क्रिकेट करियर की सबसे संतोषजनक और यादगार उपलब्धियों में से एक रहेगी, शुभमन गिल”

अगर हमने आधे मौके बचाए होते, तो वहां नतीजा अलग हो सकता था. मुझे खासतौर पर अपने तेज गेंदबाजों पर गर्व है. जब आपके तेज गेंदबाज 16-17 विकेट लेते हैं, तो कप्तान के लिए काम बहुत आसान हो जाता है. शुभमन गिल इस बात से खुश थे कि उनकी टीम ने दोनों पारियों में विशाल स्कोर बनाया और जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी के बावजूद गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया. उन्होंने कहा, "बुमराह ने यह मैच नहीं खेला, लेकिन भारत के पास डेप्थ है. हमारे गेंदबाजों ने दिखाया कि वह देश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं.

वह किसी भी परिस्थिति में 20 विकेट ले सकते हैं." भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 336 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस सीरीज में अब तक गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है. पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले गिल ने दूसरे टेस्ट में 269 और 161 रन की पारी खेलीं. गिल अब तक चार पारियों में 146.25 की औसत से 585 रन बना चुके हैं. वह इस सीरीज सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. भारत-इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जिसमें बुमराह के प्लेइंग इलेवन में वापसी करने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी