ENG vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बाद गेदबाजों ने भी बांग्लादेश पर ढाया कहर, पूरी टीम 280 रन पर हुई ऑल आउट
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 12वें मैच में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 48.5 ओवर में 280 रन पर ऑल आउट करते हुए जीत हासिल कर ली है.
ENG vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 12वें मैच में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens Cricket Ground) में मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 48.5 ओवर में 280 रन पर ऑल आउट करते हुए जीत हासिल कर ली है. इंग्लैंड का अगला मुकाबला अब 14 जून को वेस्टइंडीज के साथ है, वहीं बांग्लादेश की टीम 11 जून को श्रीलंका से भिड़ेगी.
बता दें कि इंग्लैंड द्वारा दिए गए 387 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने बांग्लादेश की 280 रन पर ही ऑल आउट गई. बांग्लादेश के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 119 गेदों में 12 चौके और ई छक्के की मदद से सर्वाधिक 121 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शाकिब के अलावा टीम के लिए तमीम इकबाल ने 19, सौम्य सरकार ने 02, मुश्फीकुर रहीम ने 44, मोहम्मद मिथुन ने 0, अबु जायेद, महामदुल्लाह ने 28, मोसद्दक हुसैन ने 26, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 05, मेहेदी हसन ने 12, मुस्तफिजुर रहमान ने 0 और कप्तान मशरफे मुर्तजा ने नाबाद 04 रन बनाए.
इंग्लैंड (England) की गेंदबाजी की बात करें तो बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए. इन दोनों के अलावा मार्क वुड ने दो, आदिल राशिद और लियाम प्लंकट ने एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

