ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: मिशेल स्टार्क ने ग्लेन मैकग्रा का तोड़ा वर्षो पुराना रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेते ही एक नया इतिहास रच दिया है.

मिशेल स्टार्क (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने इंग्लैंड (England) के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) का विकेट लेते ही एक नया इतिहास रच दिया है. जी हां अब एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मिशेल स्टार्क के नाम हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड उन्ही के हमवतन पूर्व खिलाड़ी ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) के नाम था.

बता दें कि मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्ही के हमवतन खिलाड़ी ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) के नाम था. मैकग्रा ने 2007 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट झटके थे, लेकिन आज स्टार्क ने इंग्लिश सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो को आउट करते हुए वर्ल्ड कप 2019 का अपना 27 विकेट झटका. इसी के साथ ही अब एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मिशेल स्टार्क के नाम हो गया है.

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड (England) के सामने 49 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए 224 रन का लक्ष्य रखा है. वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 155 रन बना चूकी है. टीम को अब भी जीत के लिए 71 रनों की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट