ENG Beat WI, 1st Test: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 114 रनों से हराया, जेम्स एंडरसन को जीत के साथ दी विदाई
इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज गस एटकिंसन रहे. अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने उतरे एटकिंसन ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए. वहीं, अपना आखिरी मैच खेल रहे जेम्स एंडरसन ने कुल 4 विकेट लिए. बता दें, तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले जेम्स एंडरसन को साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
लंदन: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को लॉर्ड्स में पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को तीसरे ही दिन पारी और 114 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने अपने महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को यादगार विदाई दी. James Anderson Retirement: महज 19 साल की उम्र में किया डेब्यू, 21 साल तक मचाया कोहराम; यहां देखें जेम्स एंडरसन के कुछ खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स में खेला गया. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी मात्र 121 रन पर सिमट गई. जवाब में इंग्लिश टीम ने 371 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जो रुट, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने अर्धशतक जड़े.
वेस्टइंडीज की तरफ से जेडेन सील्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उनके अलावा गुडाकेश मोती और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले. पहली पारी में इंग्लैंड ने 250 रन की बढ़त हासिल की जिसे उतारने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. वेस्टइंडीज की पूरी टीम दूसरी पारी में 136 रन पर पवेलियन लौट गई.
इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज गस एटकिंसन रहे. अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने उतरे एटकिंसन ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए. वहीं, अपना आखिरी मैच खेल रहे जेम्स एंडरसन ने कुल 4 विकेट लिए. बता दें, तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले जेम्स एंडरसन को साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).