भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को ‘भारत गौरव’ से सम्मानित करेगा ईस्ट बंगाल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को ईस्ट बंगाल एक अगस्त को अपने स्थापना दिवस पर अपने सर्वोच्च सम्मान ‘भारत गौरव’ से सम्मानति करेगा. ईस्ट बंगाल ने इसके अलावा स्टार फुटबालर बाईचुंग भूटिया के लिये औपचारिक विदाई समारोह की भी योजना बनायी है.

कपिल देव (Photo Credits: Getty Images)

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को ईस्ट बंगाल एक अगस्त को अपने स्थापना दिवस पर अपने सर्वोच्च सम्मान ‘भारत गौरव’ से सम्मानति करेगा. ईस्ट बंगाल ने इसके अलावा स्टार फुटबालर बाईचुंग भूटिया के लिये औपचारिक विदाई समारोह की भी योजना बनायी है.  यह पूर्व भारतीय कप्तान आठ साल बाद फिर से फुटबाल के मैदान पर दिखेगा। उन्होंने अपना आखिरी मैच आठ साल पहले कतर में एएफसी एशिया कप में खेला था.

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में से एक कपिल ने 22 जून 1992 को ईस्ट बंगाल के साथ करार किया था और इसके छह दिन बाद वह मोहन बागान के खिलाफ प्रदर्शनी मैच में स्थानापन्न स्ट्राइकर के रूप में 27 मिनट के लिये मैदान पर उतरे थे.

ईस्ट बंगाल की कार्यकारी समिति के सदस्य देबब्रत सरकार ने कहा, ‘‘भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा की थी लेकिन क्लब फुटबाल से उन्होंने संन्यास नहीं लिया था.  ईस्ट बंगाल के शताब्दी वर्ष में उन्होंने पांच मिनट तक खेलने और क्लब फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा करने की इच्छा जतायी. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर