एशिया कप 2023: बारिश के कारण दूसरी बार भारत पाक में रुकावट आयी

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को यहां खेले जा रहे एशिया कप एकदिवसीय मुकाबले में बारिश के कारण दूसरी बार रुकावट आयी।

बारिश की वजह से खेल रुका (Photo Credits: Twitter)

पालेकल, 02 सितंबर: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को यहां खेले जा रहे एशिया कप एकदिवसीय मुकाबले में बारिश के कारण दूसरी बार रुकावट आयी. बारिश के कारण खेल रोके जाते समय भारतीय टीम 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 51 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. इससे पहले मैच के पांचवें ओवर में भी बारिश ने खलल डाला था. उस समय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन था. बारिश के कारण मैच में पहली रूकावट के बाद खेल शुरू होते ही

शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा (22 गेंद में 11 रन) और विराट कोहली (सात गेंद में चार रन) को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया. चोट से उबर कर टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर (नौ गेंद में 14 रन) भी कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद हारिस रऊफ की गेंद पर मिडविकेट के क्षेत्ररक्षक को कैच दे बैठे. शुभमन गिल और इशान किशन क्रमश: छह और दो रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान