क्रिकेट

SRH Beat MI IPL 2024: ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया, टूटे कई आईपीएल का ऐतिहासिक रिकार्ड्स

278 रन का टारगेट पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 246 रन बनाकर हार गई है. जयदेव उनद्कत, पैट कमिंस 2-2 और शाहबाज़ अहमद को एक विकेट मिला है.

SRH Beat MI IPL 2024: ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया, टूटे कई आईपीएल का ऐतिहासिक रिकार्ड्स
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: Twitter)

SRH vs MI IPL 2024 Live Score Updates: ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया, इस मुकाबले में कई आईपीएल का ऐतिहासिक रिकार्ड्स टूटे है. इस मुकाबले के दोनों पारियों में कुल 523 रन बने है. सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कोहराम मचाते हुए मुंबई इंडियंस को पहाड़ जैसी 278 रनों की टारगेट दिया है. 27 मार्च( बुधवार) को SRH बनाम MI आईपीएल 2024 मैच नंबर 8 राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया. जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, मुंबई एक बदलाव के साथ उतरे है. वही हैदराबाद ने कई बदलाव किया है. यह भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास में सबसे बड़ा टोटल, SRH की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी के दौरान Kavya Maran का मजेदार रिएक्शन वायरल, देखें तस्वीरें

ट्वीट देखें:

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका जल्दी लगा. लेकिन ट्रैविस हेड(62), अभिषेक शर्मा(63) के बाद हेनरिक क्लासेन(80) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया है. वही एडेन मार्कराम ने 42 रन बना कर नाबाद रहे है. हैदराबाद ने 20 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 277 रन जोड़ कर सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, जिसमे रिकॉर्ड 26  छक्के लगे थे. मुंबई के लिए पियूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट मिला है.

278 रन का टारगेट पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 246 रन बनाकर हार गई है. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तिलक वर्मा ने 64 रन जोड़े है. उनके अलावा सभी बल्लेबाजो ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. जयदेव उनद्कत, पैट कमिंस 2-2 और शाहबाज़ अहमद को एक विकेट मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).