Dilip Doshi Passes Away At Age of 77: पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोषी का निधन, प्रथम श्रेणी में 898 विकेट और अदम्य जज़्बे की मिसाल

पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोषी का 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 898 विकेट लेने वाले दोषी ने 32 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और भारत के लिए 33 टेस्ट व 15 वनडे खेले.

Photo Credits: @ICC- X formerly Twitter

Dilip Doshi Passes Away At Age of 77:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोषी का 23 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन की पुष्टि की है. दिलीप दोषी के नाम प्रथम श्रेणी में 898 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने 43 बार पारी में पांच विकेट झटके हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 75 शिकार किए. रणजी क्रिकेट में कई सालों तक बंगाल के अहम खिलाड़ी रहने के रहने के अलावा दिलीप सौराष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

32 साल की उम्र में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप दोषी ने भारत की ओर से 33 टेस्ट खेले, जिसमें 30.71 की औसत के साथ 114 विकेट अपने नाम किए. टेस्ट करियर में दिलीप दोषी के नाम छह बार पांच या उससे अधिक विकेट दर्ज हैं. वनडे फॉर्मेट की बात करें, तो दिलीप दोषी ने इसमें 15 मैच खेले, जिसमें 22 शिकार किए. साल 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान दिलीप दोषी के पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन इसके बावजूद वह मुकाबला खेले. मेलबर्न के ट्रैक पर दिलीप दोषी ने कुल पांच विकेट अपने नाम किए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 59 रन से जीत दर्ज की. यह भी पढ़े: Neeraj Chopra Aims For Ostrava Golden Spike 2025: पेरिस की चमक को ओस्ट्रावा में फिर से बिखेरने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, गोल्डन स्पाइक में नजरें नई उड़ान पर

दिलीप दोषी के निधन पर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने 'एक्स' पर दिलीप दोषी के साथ मुलाकात को याद करते हुए लिखा, "मैं दिलीप भाई से पहली बार साल 1990 में यूके में मिला था. उस दौरे पर उन्होंने नेट्स में मेरे लिए गेंदबाजी की थी. वह सच में मुझसे बहुत प्यार करते थे. दिलीप भाई जैसे गर्मजोशी वाले शख्स की बहुत याद आएगी. मैं उन क्रिकेट से जुड़ी बातों को बहुत याद करूंगा, जो हम हमेशा किया करते थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति." भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, "दिलीप भाई के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दे." दिलीप दोषी के बेटे नयन दोषी सौराष्ट्र और सरे के लिए खेल चुके हैं. नयन चार आईपीएल मुकाबलों में भी उतर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट