सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने कहा- टेस्ट टीम में वापसी के लिए काउंटी क्रिकेट नहीं खेला

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का कहना है कि उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी के लिए नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी को जारी रखन के लिए काउंटी क्रिकेट खेला था.

मुरली विजय (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का कहना है कि उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी के लिए नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी को जारी रखन के लिए काउंटी क्रिकेट खेला था. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, विजय ने इंग्लैंड दौरे पर पहले दो टेस्ट मैच में 20, 0, 6, 0 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें बाकी तीन मैचों से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट का रुख किया जहां उन्होंने काउंटी टीम एसेक्स के लिए खेलते हुए तीन प्रथम श्रेणी मैचों में 56,100, 85, 80, 02 रन बनाए.

भारत के लिए अब तक 59 टेस्ट मैच खेल चुके विजय को अब एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आस्ट्रेलिया दौरे के लिए एक बार फिर टेस्ट टीम में शामिल किया है. 34 वर्षीय विजय ने कहा, "मैंने टीम में अपनी वापसी को लेकर काउंटी मैच नहीं खेले. मैं क्रिकेट खेलता रहना चाह रहा था. मैंने काउंटी में अच्छा प्रदर्शन किया और इसकी वजह से मुझे टीम में वापसी का अतिरिक्त फायदा मिला." यह भी पढ़ें- कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- हम दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खेलते हैं

सलामी बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कहा, "इस बार हम अच्छी रणनीति के साथ खेलेंगे. पहले टेस्ट मैच से पहले हमें एक प्रैक्टिस मैच भी खेलना है. ये हमारे लिए काफी अच्छा रहेगा और मुझे आशा है कि टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी ये काफी फायदेमंद रहेगा." विजय ने पिछली बार 2014-15 में आस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों में 482 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट