Anant-Radhika Pre-Wedding Festivities: क्या अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरमोनी में शामिल हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. हालाँकि, जो वीडियो वायरल हो रहा है वह वीडियो 2022 की है.
- Read in
- English
Anant-Radhika Pre-Wedding Festivities: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसी कई प्रसिद्ध क्रिकेट हस्तियां शामिल हुए, जिनमें से प्रमुख भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली गायब थे. हालाँकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. हालाँकि, जो वीडियो वायरल हो रहा है वह वीडियो 2022 की है. 15 फरवरी, 2024 को अपने बेटें के जन्म के बाद यह सेलिब्रिटी कपल फिलहाल लंदन में है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की और दूसरी बार माता-पिता बन गए. यह भी पढ़ें: WPL मैच के दौरान RCB फैन ने विराट कोहली के बेटे अकाय का दिखाया पोस्टर, देखें तस्वीर
विराट कोहली पिछले 1.5 वर्षों से जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिसमें वह आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 बने. कोहली ने पूरे साल 8 शतक बनाए. भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के आंकड़े को भी तोड़ दिया। पूर्व भारतीय कप्तान को टूर्नामेंट में अग्रणी रन स्कोरर होने के लिए वनडे विश्व कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.
गुमराह करता ये वीडियो पुरानी
VIRAT KOHLI AND ANUSHKA SHARMA HEAD TOWARDS #Jamnagar FOR #AnantAmbani AND #RadhikaMerchant 's WEDDING..!!!💥💥💥
MR AND MRS KING HAVE ARRIVED❤️❤️🔥..!! #AnantRadhikaWedding #Rihanna #RohitSharma #MukeshAmbani #AmbaniWedding #ViratKohli #MSDhoni𓃵#AnantRadhikaWedding pic.twitter.com/rg784pF9WQ
— suman_19K (@suman_pakad) March 1, 2024
अरिजनल पोस्ट 2022 में की गई थी
View this post on Instagram
विराट कोहली इसी कारण से भारत बनाम इंग्लैंड 2024 टेस्ट सीरीज से चूक गए और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे. आरसीबी 22 मार्च को चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने के लिए तैयार है. 34 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने आखिरी बार जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20ई मैच में हिस्सा लिया था और तब से वह अंतरराष्ट्रीय ब्रेक पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

