Dhoni's Record Broken: 'माही मार रहा है....!' रांची में एक हफ्ते में दूसरी बार टूट गया धोनी का वह यादगार रिकॉर्ड

17 नवंबर को रंजीत एवं प्रखर और इसके बाद 22 नवंबर को तीर्थ एवं मनीष नाम के किशोर क्रिकेटरों की जोड़ियों ने धोनी और उनके पार्टनर शब्बीर का रांची के मैदान पर बनाया गया 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

रांची, 23 नवंबर: “माही मार रहा है !” क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह मुहावरा रांची के स्कूली टूर्नामेंट में उनकी जिस यादगार पारी के बाद गढ़ा गया था, उसका रिकॉर्ड टूट गया है. वह भी एक हफ्ते में दूसरी बार.

17 नवंबर को रंजीत एवं प्रखर और इसके बाद 22 नवंबर को तीर्थ एवं मनीष नाम के किशोर क्रिकेटरों की जोड़ियों ने धोनी और उनके पार्टनर शब्बीर का रांची के मैदान पर बनाया गया 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ICC ODI Rankings: विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार, शुभमन गिल टॉप पर बरकरार

दरअसल, धोनी ने क्रिकेटर के तौर पर पहली बार लोगों का ध्यान 1995 में तब खींचा था, जब उन्होंने इंटर स्कूल टूर्नामेंट में अपने साथी शब्बीर हुसैन के साथ मिलकर ओपनिंग करते हुए 25 ओवरों में रिकॉर्ड 376 रनों की नाबाद साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. यह साझेदारी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी. धोनी ने उस मैच में 213 रन और उनके पार्टनर शब्बीर ने 156 रन बनाए थे. धोनी और शब्बीर ने जेवीएम श्यामली स्कूल की ओर से खेलते हुए उस मैच में केंद्रीय विद्यालय हिनू की टीम को बुरी तरह हराया था.

अब रांची में जिला स्तरीय क्रिकेट में रंजीत साव एवं प्रखर यादव नामक किशोर क्रिकेटरों की जोड़ी ने अंडर 14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले विकेट के लिए 459 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. ये दोनों रांची के बालगोविंद स्कूल में आठवीं कक्षा के स्टूडेंट हैं. दोनों ने 17 नवंबर को हुए मैच में साईं धुर्वा की ओर से विजडम एकेडमी नामक टीम के खिलाफ खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया. रणजीत साव 207 और प्रखर यादव 203 रन बनाकर नाबाद रहे.

22 नवंबर को यह रिकॉर्ड एक बार फिर ध्वस्त हुआ. इस बार साईं ब्लू नामक टीम की ओर से खेलते हुए तीर्थ और मनीष ने गोस्वामी सीए (बी) नामक टीम के खिलाफ 460 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. मनीष ने 241 और तीर्थ ने 219 रनों की पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट