महेंद्र सिंह धोनी ने घर की पार्टी में लगाया चार चांद, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे खुश
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने हाल में अपने घर पर एक पार्टी रखी थी. इन दोनों कपल्स ने अपने कुछ खास दोस्तों को इस पार्टी में इनवाइट भी किया. इस दौरान दोस्तों के कहने पर धोनी ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गानें का अंतरा सुनाया.
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने हाल में अपने घर पर एक पार्टी रखी थी. इन दोनों कपल्स ने अपने कुछ खास दोस्तों को इस पार्टी में इनवाइट भी किया. इस दौरान दोस्तों के कहने पर धोनी ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गानें का अंतरा सुनाया. शुरू में तो गानें के बोल मधुर लगते हैं, लेकिन दूसरी लाइन में धोनी की आवाज थोड़ी लड़खड़ाती हुई नजर आती है. धोनी के बाद उनके साथ खड़े उनके दोस्त इसी गानें के आगे की लाइनें गानें की कोशिश करते हैं, लेकिन वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित होते हैं.
धोनी के गृह नगर रांची में हुई इस पार्टी में धोनी की पत्नी साक्षी की सहेलियां यानी टीवी प्रोड्यूसर नीति और प्रीति सिमोन और पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर-एक्टर जस्सी गिल भी नजर आए. महेंद्र सिंह धोनी द्वारा रखी गई इस पार्टी में सभी लोग काफी खुश नजर आए.
यह भी पढ़ें- बेहद ही स्मार्ट लुक में आए नजर महेंद्र सिंह धोनी, मैदान पर वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी
बता दें कि 38 वर्षीय धुरंधर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद से मैदान से दूर चल रहे हैं. धोनी ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 72 गेदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. धोनी की इस संघर्षपूर्ण पारी के बावजूद टीम इंडिया यह मुकाबला जितने में कामयाब नहीं हो सका.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

