बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: इमरूल कायेस का शतक, 28 रनों से दी शिकस्त

इमरूल कायेस (144) के करियर के दूसरे शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को पहले मैच में जिम्बाब्वे को 28 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

इमरूल कायेस (Photo Credit: Twitter)

ढाका: इमरूल कायेस (144) के करियर के दूसरे शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को पहले मैच में जिम्बाब्वे को 28 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मेजबान बांग्लादेश ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 271 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन पर रोक दिया.

जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 58 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए. उनके अलावा काइल जेर्विस ने 37, सेफास झुवाओ ने 35, पीटर मूर ने 26, क्रेग इर्विन ने 24 और कप्तान हेमिल्टन मसकाद्जा ने 21 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 46 रन देकर तीन विकेट, नजमुल इस्लाम ने 38 रन पर दो विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान तथा महमुदूल्लाह ने एक-एक विकेट लिए.

इससे पहले, बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया. कायेस ने 140 गेंदों की पारी में 13 चौके और छह छक्के लगाए. मोहम्मद सैफुद्यीन ने 50 और मोहम्मद मिथुन ने 37 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के लिए काइज जेर्विस ने 37 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. तेंदई चतारा ने 55 रन पर तीन विकेट और ब्रेंडन मवुता ने 48 रन पर एक विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू