Devdutt Padikkal Century: स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल ने खेली ऐतिहासिक पारी, जानें क्यों बन गई यादगार

देवदत्त पडिक्कल के शतक और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में मजबूत शुरुआत की. राहुल ने 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अहम योगदान दिया, जबकि पडिक्कल ने शतक के साथ पारी को संभाले रखा. कप्तान शुभमन गिल भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए क्रीज पर मौजूद रहे और भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया.

देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal Century: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. इसके साथ ही वह 15 अगस्त के दिन भारत के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि केवल विराट कोहली ने हासिल की थी. पडिक्कल का यह शतक भारत के 600वें टेस्ट मैच में आया, जिसने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया. यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test 2026: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, गॉल में खेली यादगार पारी

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम को पहला झटका 47 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (32) के रन आउट होने के रूप में लगा. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शुरुआत से ही शानदार संयम दिखाया. उन्होंने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 134 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. शतक पूरा करते ही पडिक्कल ने बॉलर एंड की ओर दौड़ते हुए हवा में मुक्का लहराकर जश्न मनाया. ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए.

विराट कोहली के खास क्लब में हुई एंट्री

देवदत्त पडिक्कल अब 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन भारत के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले सिर्फ विराट कोहली ने इस खास दिन भारत के लिए शतक लगाया था. अब पडिक्कल ने भी इस ऐतिहासिक सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

तीसरे टेस्ट में ही आया पहला शतक

यह देवदत्त पडिक्कल के टेस्ट करियर का तीसरा मुकाबला है. उन्होंने अपने तीसरे ही टेस्ट में पहला शतक लगाकर शानदार उपलब्धि हासिल की. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में जगह बनाने वाले पडिक्कल ने इस पारी से खुद को लंबे प्रारूप में भी साबित कर दिया.

टीम इंडिया ने मजबूत की स्थिति

देवदत्त पडिक्कल के शतक और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में मजबूत शुरुआत की. राहुल ने 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अहम योगदान दिया, जबकि पडिक्कल ने शतक के साथ पारी को संभाले रखा. कप्तान शुभमन गिल भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए क्रीज पर मौजूद रहे और भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया.

इन खास आंकड़ों पर भी डालें नजर

सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल के शतक के बाद नंबर-3 पर भारत के लिए यह पहला टेस्ट शतक है.

गिल के उस शतक और पडिक्कल के शतक के बीच भारत ने नंबर-3 पर 7 अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया था.

21वीं सदी में नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाने वाले सौरव गांगुली के बाद देवदत्त पडिक्कल दूसरे बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

सौरव गांगुली ने 2002 में दिल्ली टेस्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए थे.

देवदत्त पडिक्कल अब उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर शतक लगाया है.

Share Now