
Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), Womens Premier League 2025 Final Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Pitch Report And Weather Update: ब्रेबोर्न में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रचेंगी इतिहास या दिल्ली कैपिटल्स की घातक गेंदबाजी मचाएगी तबाही, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 47 रन से हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया जहां मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन की है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग शानदार फॉर्म में हैं.
बल्लेबाजी में नेट स्कीवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज ने अच्छा प्रदर्शन किया है. नेट स्कीवर-ब्रंट ने 9 मैचों में 493 रन बनाए हैं, जबकि हेली मैथ्यूज ने 304 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है. गेंदबाजी में अमेलिया केर ने 16 विकेट चटकाई है. दोनों टीमों के बीच पिछले 7 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते हैं.
इस सीजन में दिल्ली की तरफ से अभी तक स्पिनर जेस जोनासन और भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 11–11 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को इन दोनों से सावधान रहना होगा.
दूसरी तरफ, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ खिताब पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही थी. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC W vs MI W Head To Head)
महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन बार बाजी मारी हैं. यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा और मुंबई इंडियंस की टीम घरेलू परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेगी.
पिछले पांच दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल मैच के आकंड़ें:
20 मार्च 2023: दिल्ली कैपिटल्स (110/1) ने मुंबई इंडियंस (109/8) को 9 विकेट से हराया
26 मार्च 2023: मुंबई इंडियंस (134/3) ने दिल्ली कैपिटल्स (131/9) को 7 विकेट से हराया
23 फरवरी 2024: मुंबई इंडियंस (173/6) ने दिल्ली कैपिटल्स (171/5) को 4 विकेट से हराया
05 मार्च 2024: दिल्ली कैपिटल्स (192/4) ने मुंबई इंडियंस (163/8) को 29 रनों से हराया
15 फरवरी 2025: दिल्ली कैपिटल्स (165/8) ने मुंबई इंडियंस (164) को 2 विकेट से हराया.