विराट कोहली को मिला बड़ा 'गिफ्ट', नाम होगा फिरोजशाह कोटला स्‍टेडियम का स्‍टैंड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला मैदान का एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान के नाम पर रखने का फैसला किया है. दिल्ली के दो अन्य पूर्व खिलाड़ियों बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ के भी कोटला में स्टैंड हैं लेकिन उन्हें यह सम्मान संन्यास लेने के बाद मिला.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला मैदान का एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान के नाम पर रखने का फैसला किया है. दिल्ली के दो अन्य पूर्व खिलाड़ियों बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ के भी कोटला में स्टैंड हैं लेकिन उन्हें यह सम्मान संन्यास लेने के बाद मिला. कोहली सबसे युवा सक्रिय क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर स्टैंड का नाम रखकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘विश्व कप में विराट कोहली के शानदार योगदान ने डीडीसीए को गौरवांवित किया है. कई उपलब्धियां और कप्तानी में रिकार्ड बनाने के लिए हमें उन्हें सम्मानित करने में खुशी होगी.’’ यह भी पढ़े-टीम इंडिया पर वेस्टइंडीज में हो सकता है आतंकी हमला, PCB को मिला ईमेल: पाक मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

वीरेंद्र सहवाग और अंजुम चोपड़ा दिल्ली के दो अन्य क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर कोटला में गेट हैं जबकि हाल आफ फेम को पूर्व भारतीय कप्तान एमएके पटौदी का नाम दिया गया है. डीडीसीए के साथ ही भारतीय टीम के सदस्यों को 12 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सम्मानित करेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘यादों को सहेजने के लिए डीडीसीए एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखना चाहता है. मुझे यकीन है कि ‘विराट कोहली स्टैंड’ दिल्ली के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा. हमें खुशी है कि टीम इंडिया का कप्तान ही दिल्ली का खिलाड़ी नहीं है बल्कि उसका सलामी बल्लेबाज (शिखर धवन), विकेटकीपर (ऋषभ पंत) और एक मुख्य गेंदबाज (इशांत शर्मा) भी दिल्ली का है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2 Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Pitch Report: दुबई में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Preview: दुबई में आज खेला जाएगा श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स