DC-W vs UPW-W, 15th Match Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें पिच रिपोर्ट

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के 15वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अभी तक ये सीजन काफी शानदार रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अबतक 5 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

UP Warriorz vs Delhi Capitals Women (Photo: @wplt20/@DelhiCapitals)

DC-W vs UPW-W, 15th Match: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के दूसरे सीजन में अब तक एक से एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. वहीं आज इस सीजन के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. Most Runs & Wicket In WPL 2024: डब्ल्यूपीएल में ये खिलाड़ी मचाया रहे गदर, यहां देखें औसत के साथ टॉप 10 सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट

इस सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में अभी तक काफी अंतर नजर आया है. मेग लेनिंग की कप्तानी में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खेले 5 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी तरफ एलिसा हीली की कप्तानी में खेल रही यूपी वॉरियर्स 6 में से महज 2 मुकाबले ही जीती हैं.

यूपी वॉरियर्स की टीम के लिए ये मुकाबला काफी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अगर यूपी वॉरियर्स ये मुकाबला हार जाती हैं तो नॉकआउट स्टेज की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी.

पिच रिपोर्ट

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन में अबतक तीन मुकाबले खेले गए हैं. इन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना काफी आसान रहता है, जिसकी सबसे बड़ी वजह यहां पर बाउंड्री का छोटा होना है. यहां पर खेले गए पिछले तीन मैचों में केवल एक बार ही टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

पिछले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को मिली थी हार

इस सीजन में दोनों ही टीमों की ये दूसरी भिड़ंत होगी, इससे पहले पिछले मुकाबले में यूपी यूपी वॉरियर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज 119 रन ही बना सकी थी. वहीं दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को 14.3 ओवरों में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दिल्ली की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर है. वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्ज, मरिजाने कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति , एनाबेल सदरलैंड, लौरा हैरिस, पूनम यादव.

यूपी वारियर्स टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, डेनिएल व्याट, ताहलिया मैकग्राथ , अंजलि सरवानी, लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पार्श्ववी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट