DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टाटा आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ के नजरिए से राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पांच मुकाबलों में जीत और सात मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (DC vs RR Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैच में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी. राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में हराया था.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत मिली थी. ऐसे में टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने पिछले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी. ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

टाटा आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को इस पिच पर अच्छी मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है. एक्यूवेदर के मुताबिक, 17 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.3 की स्ट्राइक रेट से 476 रन बनाए हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 229.58 की स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल ने पिछले 10 मुकाबलों में 296 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 9 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. मिचेल स्टार्क के नाम पिछले 4 मुकाबलों में 5 विकेट हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs RR 62nd T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड