क्रिकेट

DC vs RCB, TATA IPL 2025 46th Match Pitch Report: दिल्ली में आरसीबी के बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या डीसी के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RCB, TATA IPL 2025 46th Match Pitch Report: दिल्ली में आरसीबी के बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या डीसी के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम (Photo credits: X/@shivam_6964)

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA IPL 2025 46th Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए कांटे की टक्कर की तैयार है. टूर्नामेंट का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों के 12-12 अंक हैं. बस, आरसीबी ने नौ मुकाबले खेले हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने आठ मैच खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में फोकस विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) की दमदार फॉर्म पर होगा. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, TATA IPL 2025 46th Match Toss Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

रविवार को आईपीएल 2025 में डबल हेडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला जो टीम ये मैच जीतेगी, वो टेबल टॉपर बनेगी. ये लड़ाई अंक तालिका में नंबर 1 के ताज को हासिल करने की भी है. बेंगलुरु में खेले गए पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए थे. विराट कोहली उस मैच में 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन आज कोहली अपने घर में खेलेंगे.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (DC vs RCB Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को महज 12 मैच में जीत नसीब हुई हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बाजी मारी थीं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी थीं.

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (DC vs RCB Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली में खेला जाएगा. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. इस मैदान पर तेज आउटफील्ड और छोटी बॉउंड्री होने की वजह से बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद मिलती हैं. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. ऐसे में गेंदबाज विकेट निकालने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट लगाते हैं. इस मैदान पर स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है. इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और मोहित शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान),रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).