DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन बड़े कारणों की वजह से पंजाब किंग्स को मिली हार

आईपीएल 2021 का 11वां मुकाबला आज मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजों ने एक बार फिर उम्दा बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को शिकस्त दी. दिल्ली ने पंजाब द्वारा दिए गए 196 रनों के बड़े लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 10 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया.

पंजाब किंग्स (Photo Credits: PTI)

DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: आईपीएल 2021 का 11वां मुकाबला आज मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजों ने एक बार फिर उम्दा बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को शिकस्त दी. दिल्ली ने पंजाब द्वारा दिए गए 196 रनों के बड़े लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 10 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 92 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. बात करें आज के मुकाबले में पंजाब की हार में प्रमुख कारण क्या रहे तो वो इस प्रकार हैं-

- आईपीएल 2021 में पंजाब के लिए अबतक कुछ बल्लेबाज ही रन बना रहे हैं. एक समय टीम 200 रन के पार जाती दिखाई दे रही थी, लेकिन सलामी जोड़ी के जाते ही विकेटों का पतन होना शुरू हो गया, जिसकी वजह से रन गति पर भी असर पड़ा और टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: शिखर धवन की तूफानी पारी, दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

- पंजाब के प्रमुख तेज गेंदबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है. ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि 196 रनों का लक्ष्य मुंबई में काफी छोटा है, लेकिन पंजाब की टीम विपक्षी टीम पर दबदबा बनाने में नाकामयाब रही. टीम के लिए शमी ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 53 रन लुटाये, वहीं झाई रिचर्डस ने 41 और रिले मेरेदिथ ने अपने 2.2 ओवरों में 35 रन खर्च किए.

- वानखेड़े की पिच पर अक्सर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए यह पिच काफी भयावह हो जाती है. पंजाब की हार में एक ये भी बड़ा कारण रहा की टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना पड़ना.

- पंजाब किंग्स को भारतीय अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन से इस सीजन काफी उम्मीदें हैं, लेकिन दोनों खिलाड़ी अबतक रंग में नजर नहीं आए हैं. आज के मुकाबले में जहां शमी को कोई सफलता हाथ नहीं लगी, वहीं रिचर्डसन ने दो विकेट चटकाए लेकिन रनगति पर अंकुश नहीं लगा पाए.

यह भी पढ़ें- DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: मयंक अग्रवाल की विस्फोटक बल्लेबाज और केएल राहुल के सूझबूझ से पंजाब ने दिल्ली को दिया 196 रन का बड़ा लक्ष्य

बता दें कि आज के मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है. धवन ने दिल्ली की पारी की शुरुआत करते हुए 92 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली, हालांकि वह अपने तीसरे आईपीएल शतक से महज आठ रन से चूक गए. धवन ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 49 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें