DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: मयंक अग्रवाल की विस्फोटक बल्लेबाज और केएल राहुल के सूझबूझ से पंजाब ने दिल्ली को दिया 196 रन का बड़ा लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 11वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 69 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

मयंक अग्रवाल (Photo Credits: PTI)

DC vs PBKS 11th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 11वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 69 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. अग्रवाल ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 36 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के लगाए.

बता दें कि पंजाब के लिए आज पारी की शुरुआत कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने की. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 122 रन की साझेदारी, लेकिन इसी स्कोर पर अग्रवाल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए. अग्रवाल को लुकमान मेरिवाला ने शिखर धवन के हाथों पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं इसके बाद टीम को दूसरा झटका कप्तान केएल राहुल के रूप में लगा. राहुल 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: अगर मुंबई की टीम से बाहर हुए Hardik Pandya, तो ये 2 खिलाड़ी उनकी जगह भरने के लिए तैयार

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए क्रिस गेल ने नौ गेंद में एक छक्का की मदद से 11, निकोलस पूरन ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से नौ, दीपक हुडा ने 13 गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 22 और शाहरूख खान ने पांच गेंद में एक छक्का और दो चौके की मदद से नाबाद 15 रन की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज कगिसो रबादा, क्रिस वोक्स, आवेश खान और लुकमान मेरिवाला ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. रबादा ने जहां कप्तान केएल राहुल को आउट किया. वहीं वोक्स ने क्रिस गेल, आवेश खान ने निकोलस पूरन और लुकमान मेरिवाला ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर