क्रिकेट

DC vs MI, WPL 2025 Final: क्या मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? फाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन की है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग शानदार फॉर्म में हैं. बल्लेबाजी में नेट स्कीवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज ने अच्छा प्रदर्शन किया है. नेट स्कीवर-ब्रंट ने 9 मैचों में 493 रन बनाए हैं, जबकि हेली मैथ्यूज ने 304 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है.

DC vs MI, WPL 2025 Final: क्या मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? फाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter/@WPL)

Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), Womens Premier League 2025 Final Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 47 रन से हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया जहां मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. Virat Kohli New Milestone In IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं 'रन मशीन'; देखें आकंड़ें

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ खिताब पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही थी. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं.

इस सीजन में दिल्ली की तरफ से अभी तक स्पिनर जेस जोनासन और भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 11–11 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को इन दोनों से सावधान रहना होगा.

दूसरी तरफ, इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन की है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग शानदार फॉर्म में हैं. बल्लेबाजी में नेट स्कीवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज ने अच्छा प्रदर्शन किया है. नेट स्कीवर-ब्रंट ने 9 मैचों में 493 रन बनाए हैं, जबकि हेली मैथ्यूज ने 304 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है. गेंदबाजी में अमेलिया केर ने 16 विकेट चटकाई है. दोनों टीमों के बीच पिछले 7 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते हैं.

कल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी जंग होगा. चलिए देखते हैं वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड कैसा रहा है? इस खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

आकंड़ों पर नजर डालें तो वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में मुबंई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. उस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया. वहीं, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंची. लेकिन इस बार आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. अब लगातार तीसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.

मुंबई इंडियंस को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स?

महिला प्रीमियर के पिछले दोनों सीजन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन दोनों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, मुंबई इंडियंस पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनी थी.

इस सीजन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का 2 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों बार मुंबई इंडियंस को हराया है. अब फाइनल में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार टाइटल अपने नाम कर पाती हैं या एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम बाजी मार जाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).