DC vs MI 51st IPL Match 2020: ईशान किशन की शानदार हाफ सेंचुरी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया
दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को नौ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 111 रन के लक्ष्य को 14.2 ओवर में महज एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.
DC vs MI 51st IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 51वें मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को नौ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 111 रन के लक्ष्य को 14.2 ओवर में महज एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 47 गेंद में 72 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. किशन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान आठ चौके और तीन छक्के लगाए.
ईशान किशन के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक ने 28 गेंद में दो चौके की मदद से 26 और सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 12 रन की पारी खेली. दिल्ली की टीम के लिए आज एक मात्र सफलता एनरिक नॉर्खिया ने प्राप्त किया. नॉर्खिया ने 2.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च कर क्विंटन डी कॉक को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
इससे पहले आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 29 गेंद में 25 रन की सर्वाधिक पारी खेली. अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया.
श्रेयस अय्यर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दो गेंद में शून्य, पृथ्वी शॉ ने 11 गेंद में दो चौके की मदद से 10, विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 24 गेंद में दो चौके की मदद से 21, मार्कस स्टोयनिस ने तीन गेंद में दो, शिमरन हेटमायेर ने 13 गेंद में एक चौका की मदद से 11, हर्षल पटेल ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से पांच, रविचंद्रन अश्विन ने नौ गेंद में एक छक्का की मदद से 12, प्रवीण दूबे ने 13 गेंद में नाबाद सात और कगिसो रबाडा ने सात गेंद में एक छक्का की मदद से 12 रन की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL: यह रही आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाले सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. बुमराह ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 17 रन खर्च किए, वहीं बोल्ट ने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन दिए. टीम के लिए इन गेदबाजों के अलावा नाथन कुल्टर नाइल और राहुल चाहर ने भी क्रमशः एक-एक विकेट चटकाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

