DC vs KKR, IPL 2024, 16th Match Stats And Record Preview: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 के अपने दो मुकाबले हार चुकी है. उधर, कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों शुरूआती मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान विराजमान है. दोनों टीमें टूर्नामेंट के शुरूआती दौर से ही शामिल हैं और कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं.
DC vs KKR, IPL 2024 16th Match Record And Approaching Milestones: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 16वां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होने वाला हैं, क्योंकि उनकी शुरूआत अभी तक बेहद खराब रही है.
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 के अपने दो मुकाबले हार चुकी है. उधर, कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों शुरूआती मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान विराजमान है. दोनों टीमें टूर्नामेंट के शुरूआती दौर से ही शामिल हैं और कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. DC vs KKR, IPL 2024 16th Match: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें हैरान कर देने वाले आकंड़ें
इस सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स शुरूआती दोनों मैच जीत चुकी है और 4 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. जबकि, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में से महज 1 मैच ही जीता है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय को फिलहाल खोज रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है. कोलकाता नाइट राइडर्स काफी मजबूत टीम है.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड:
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल को 1500 रन तक पहुंचने के लिए 29 रनों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को 450 चौकों तक पहुंचने के लिए आठ और चौकों की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आल राउंडर मिशेल मार्श को 200 छक्के तक पहुंचने के लिए पांच और छक्कों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को 150 विकेट की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए पांच विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आल राउंडर ललित यादव को 50 कैच तक पहुंचने के लिए तीन कैच की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा को 4500 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 13 रन और चाहिए.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 15 रन की दरकार हैं.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज मंदीप सिंह को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 95 रन और चाहिए.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे को 150 कैच तक पहुंचने के लिए एक कैच की जरूरत है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

