DC vs KKR 16th IPL Match 2020: शारजाह में दिल्ली के बल्लेबाजों ने की छक्के-चौकों की बरसात, कोलकाता को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य

शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs KKR 16th IPL Match 2020: शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 56 रन की साझेदारी की. शिखर धवन 16 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बनें. वहीं दुसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आज महज 41 में 66 रन की धमाकेदार पारी खेली. शॉ ने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें- RCB vs RR 15th IPL Match 2020: विराट कोहली और देवदत्त पडिकल की शानदार हाफ सेंचुरी, बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से रौंदा

इन बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आज कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद में छह छक्के और सात चौके की मदद से नाबाद 88, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 17 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 38, मार्कस स्‍टोइनिस ने तीन गेंद में एक और शिमरन हेटमायर ने पांच गेंद में एक छक्का की मदद से सात रन की नाबाद पारी खेली.

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 29 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. आंद्रे रसेल के अलावा कोलकाता की टीम के लिए आज वरुण चक्रवर्ती और भारतीय युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट