DC vs KKR 16th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 18 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शनिवार यानि आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कोलकाता को 18 रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs KKR 16th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच शनिवार यानि आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 16वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कोलकाता को 18 रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है. दिल्ली द्वारा दिए गए 229 रन के लक्ष्य के सामने कोलकाता की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन ही बना सकी. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) ने 35 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

नीतीश राणा के अलावा कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने पांच गेंद में तीन, शुभमन गिल ने 22 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 28, आंद्रे रसेल ने आठ गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 13, कप्तान दिनेश कार्तिक ने आठ में छह, इयोन मोर्गन ने 18 गेंद में पांच छक्के और एक चौका की मदद से 44, पैट कमिंस ने चार गेंद में एक चौका की मदद से पांच, राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 36, कमलेश नागरकोटी ने तीन गेंद में नाबाद तीन और शिवम मावी ने तीन गेंद में नाबाद एक रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RCB vs RR 15th IPL Match 2020: विराट कोहली और देवदत्त पडिकल की शानदार हाफ सेंचुरी, बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से रौंदा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. नॉर्टजे के अलावा दिल्ली की टीम के लिए  हर्षल पटेल ने दो और कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा एवं मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक सफलता प्राप्त की.

इससे पहले आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद में छह छक्के और सात चौके की मदद से नाबाद 88 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली.

अय्यर के अलावा टीम के लिए युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 41 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 66, शिखर धवन 16 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 26, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 17 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 38, मार्कस स्‍टोइनिस ने तीन गेंद में एक और शिमरन हेटमायर ने पांच गेंद में एक छक्का की मदद से सात रन की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL Betting: गोवा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोग गिरफ्तार

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 29 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. आंद्रे रसेल के अलावा कोलकाता की टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती और भारतीय युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू