डेविड वार्नर ने बेटी के साथ 'शीला की जवानी' गाने पर किया डांस

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट गतिविधियां रुकी हुई हैं और ऐसे में आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. वार्नर ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बॉलीवुड गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

डेविड वार्नर (Photo Credit- Twitter )

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट गतिविधियां रुकी हुई हैं और ऐसे में आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. वार्नर ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बॉलीवुड गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वार्नर इसी सप्ताह टिकटॉक से जुड़े हैं और उन्होंने अब इस पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वार्नर की बेटी भारतीय वेषभूषा में नजर आ रही है जबकि वार्नर शीला की जवानी गाने पर डांस कर रहे हैं.

उन्होंने इस वीडियो में कैप्शन देते हुए लिखा, "भारत ने मुझे एक और वीडियो बनाने को कहा. कृपया कोई मेरी मदद करे."

इससे पहले, भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह और उनका बेटा जोरावर बॉलीवुड गाने 'डैडी कूल' पर डांस कर रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल