पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दानिश कनेरिया के साथ होता था भेदभाव, इस खिलाड़ी को बताया जिम्मेदार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के उपर टीम में उनके खिलाफ साजिश रचने और भेदभाव करने का आरोप लगाया है. कनेरिया ने कहा शाहिद अफरीदी उनके खिलाफ टीम में साजिश रचते थे और जानबूझकर उन्हें टीम से बाहर रखते थे.

दानिश कनेरिया और शाहिद अफरीदी (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के उपर टीम में उनके खिलाफ साजिश रचने और भेदभाव करने का आरोप लगाया है. कनेरिया ने कहा शाहिद अफरीदी उनके खिलाफ टीम में साजिश रचते थे और जानबूझकर उन्हें टीम से बाहर रखते थे. इसके अलावा कनेरिया ने अपने मौजूदा स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि इस समय वह काफी मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं और वह चाहते हैं कि उनके टीममेट उनका समर्थन करें.

दानिश कनेरिया ने उदाहरण के तौर पर कहा जैसे वसीम खान मोहम्मद आमिर के लिए सबसे लड़ सकते हैं तो मेरे लिए क्यों नहीं? मैं मानता हूं कि मुझसे गलती हुई है, लेकिन कानून तो सबके लिए समान होना चाहिए. अलग खिलाड़ियों के लिए अलग कानून तो नहीं होना चाहिए. कनेरिया ने ये भी कहा कि उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई जॉब नहीं है.

यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर ने कहा- दानिश कनेरिया से जुड़े मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया

बता दें दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 61 टेस्ट मैच खेलते हुए 112 इनिंग्स में 261 सफलता प्राप्त की है. कनेरिया ने इस दौरान आठ बार चार विकेट और 15 बार पांच विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 77 रन खर्च कर सात विकेट है. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के लिए 18 वनडे मैच खेलते हुए 18 इनिंग्स में 15 सफलता प्राप्त की है. वनडे में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन खर्च कर तीन विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड