CSK vs SRH, IPL 2024 46th Match: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

लगातार दो मैच हारने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में गिरकर छठे स्थान पर पहुंच गई है. पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 210 रन बनाने के बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

CSK vs SRH, IPL 2024 46th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत पिछले दो मैचों में कम होती दिखी है. सीएसके (CSK) के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है. CSK vs SRH, IPL 2024 46th Match Head to Head And Pitch Report: जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद से होगा मुकाबला; हेड-टू-हेड आकंड़ो और पिच रिपोर्ट पर एक नजर

फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 5वें पायदान पर मौजूद हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सीएसके ने 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों में जीत दर्ज की है और 3 में शिकस्त का सामना किया है.

लगातार दो मैच हारने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में गिरकर छठे स्थान पर पहुंच गई है. पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 210 रन बनाने के बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है.

दूसरी तरफ लगातार 4 मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 35 रन से हार का सामना करना पड़ा था. सनराइजर्स हैदराबाद के हार की मुख्य वजह खराब बल्लेबाजी रही है. शाहबाज अहमद ने इस मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन में यह इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 6 विकेट से हराया था.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

शाहबाज अहमद: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार आलराउंडर शाहबाज अहमद अपनी टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मैच में भी शाहबाज अहमद कोहराम मचा सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार: सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के खिलाफ काफी अच्छा है. अजिंक्य रहाणे को भुवनेश्वर कुमार ने 8 बार पवेलियन भेजा हैं. इस मैच में भी भुवनेश्वर कुमार सीएसके के खिलाफ कहरबरपा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रियल मिचेल, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ट्रैविस हेड, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम