CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने की कोशिश करेगी. टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 3 जीत हासिल की है, जबकि 5 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में 2 जीत और 6 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने की कोशिश करेगी. टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 3 जीत हासिल की है, जबकि 5 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (CSK vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 44वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (CSK vs MI 44th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (CSK vs MI 44th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch CSK vs MI 44th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs MI 44th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्विनी कुमार.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट