सिक्सर किंग को अब भी ​2019 का ODI विश्व कप खेलने की है उम्मीद

अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने रविवार को कहा कि वह आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. 2011 विश्व कप के हीरो रहे पंजाब के बल्लेबाज युवराज रणजी ट्रॉफी में ग्रुप-बी में बंगाल के खिलाफ मैच खेलने के लिए रविवार को यहां कोलकाता पहुंचे

सिक्सर किंग युवराज सिंह (Photo: Twitter)

कोलकाता: अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने रविवार को कहा कि वह आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. 2011 विश्व कप के हीरो रहे पंजाब (Punjab) के बल्लेबाज युवराज रणजी ट्रॉफी में ग्रुप-बी में बंगाल के खिलाफ मैच खेलने के लिए रविवार को यहां कोलकाता पहुंचे. युवराज ने कहा, "क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है. मैं चाहता हूं कि जब मैं इस खेल से संन्यास लूं तो अपने बेहतरीन फार्म में रहूं. मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जाना चाहता."

37 साल के युवराज को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस बार आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ में खरीदा है. वह इस टी-20 टूर्नामेंट के जरिये वापसी करना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहा हूं. यह हमारा आखिरी (ग्रुप स्टेज) रणजी ट्रॉफी मैच है और देखते हैं क्वालीफाई कर पाते है या नहीं.

इसके बाद राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट और आईपीएल है. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खुद के साथ अच्छा होने की उम्मीद करूंगा." युवराज ने इस दौरान आस्ट्रेलिया (Australia) में सीरीज जीतने के करीब पहुंची विराट कोहली (Virat kohli) की अगुवाई वाली भारतीय टीम की भी तारीफ की. हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी में अनुभव की कमी थी, लेकिन खिलाड़ियों की कोशिश शानदार रही.

यह भी पढ़ें: India vs Australia 4th Test: पांचवे दिन के खेल पर भी बारिश का साया, लंच तक नहीं शुरू हुआ मैच

खासकर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. निचले क्रम में ऋषभ पंत को बड़ा स्कोर बनाते देखना अच्छा लगा. भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए यह अच्छे संकेत हैं." युवराज ने 2003-04 और 2007-08 दौरे को याद करते हुए कहा, "जब भी हमने आस्ट्रेलिया का दौरा किया वह काफी मुश्किल रहा. हमारे पास सीरीज जीतने के मौके थे लेकिन वह ड्रॉ रहा. अगली बार आस्ट्रेलिया 2-1 से जीतने में सफल रहा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड