टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब श्रीलंका दौरे में खुल सकती है किस्मत

टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव इस बात से दुखी हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया लेकिन कुलदीप को आने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद है.

कुलदीप यादव (Photo Credits: PTI)

मुंबई: टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav) इस बात से दुखी हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया लेकिन कुलदीप को आने वाले श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद है. क्रिकेटर कुलदीप यादव ने लॉन में लगवाया कोविड का टीका, जांच के आदेश

कुलदीप ने कहा, "मैं दुखी हूं कि टीम में मेरा चयन नहीं हुआ क्योंकि मैं टीम की जीत में योगदान देना चाहता था. ऐसा होता है और आप दुखी भी होते हैं लेकिन इसी वक्त आपको अगले अवसर के लिए तैयार रहना होता है."

उन्होंने इंडिया न्यूज से कहा, "मैं इंग्लैंड नहीं जा पाया लेकिन मुझे श्रीलंका दौरे पर जाने की उम्मीद है. क्रिकेट होते रहना चाहिए. जिस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलती है वो दुखी होता है. सभी लोग टीम में रहना चाहते हैं लेकिन कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आपको टीम से बाहर रहना पड़ता है."

भारत को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. इसके बाद उसे चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

कुलदीप ने कहा, "पिछले तीन-चार साल में हमने जिस तरह का क्रिकेट खेला है उससे टीम में सकारात्मक माहौल बना. विदेशी दौरों पर भी हमें घर जैसा लगता है. जिस तरह टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि हम जीतेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, रियान पराग ने खेले शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी