क्रिकेट

एक खिलाड़ी ने बनाए 4 रन, बाकी दस हुए शून्य पर आउट फिर भी टीम ने बनाए 10 रन, जानें कहां बना ये रिकॉर्ड

क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. जी हां इस खेल में कब परिस्थितियां बदल जाती हैं कहा नहीं जा सकता है. कुछ ऐसा ही वाकिया ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट चैम्पियनशिप के दौरान घटी जब साउथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम एलिस स्प्रिंग्स में चल रही चैम्पियनशिप के दौरान न्यू साउथवेल्स के खिलाफ 10 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

एक खिलाड़ी ने बनाए 4 रन, बाकी दस हुए शून्य पर आउट फिर भी टीम ने बनाए 10 रन, जानें कहां बना ये रिकॉर्ड
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. जी हां इस खेल में कब परिस्थितियां बदल जाती हैं कहा नहीं जा सकता है. कुछ ऐसा ही वाकिया ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट चैम्पियनशिप के दौरान घटी जब साउथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम एलिस स्प्रिंग्स में चल रही चैम्पियनशिप के दौरान न्यू साउथवेल्स के खिलाफ 10 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बता दें कि इसमें से छह रन अतिरिक्त रन थे. ये सभी रन वाइड गेंदों से आए थे. यह इस रिकॉर्ड की सबसे अनोखी बात है.

साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज फेबी मेंसेल ने चार रन बनाए जबकि अन्य बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. न्यू साउथवेल्स के लिए रोक्सेने वान वीन ने दो ओवर में एक रन देकर चार विकेट लिये वहीं नाओमी ने दो विकेट चटकाए. यह पारी सिर्फ 62 गेंद तक चली. न्यू साउथवेल्स ने 15 गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- जब भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में की थी बल्लेबाजों की टांग तोड़ने वाली गेंदबाजी, विपक्षी खिलाड़ियों में मच गया था हडकंप

इस मैच में खास बात यह रही की 11 आउट हुए खिलाड़ियों में से दस खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए. साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए फेबी मैनसेल ने अकेले चार रन बनाए और एक्स्ट्रा 6 रन के दम पर टीम का स्कोर दहाई तक पहुंच सका. बता दें कि साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए मैनसेल और वानिकी गिबुमा मार ही दो ऐसी बल्लेबाज रहीं जो तीन से ज्यादा गेंदें खेल सकी. इस तरह के स्कोर बोर्ड क्रिकेट इतिहास में पहली बार ही देखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).