Concacaf Gold Cup 2025: कॉनकाकाफ गोल्ड कप में लातिन अमेरिका का जलवा, मेक्सिको ने सूरीनाम को हराया, कोस्टा रिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक को दी करारी शिकस्त

टीएंडटी स्टेडियम में खेले गए कॉनकाकाफ गोल्ड कप मुकाबले में मेक्सिको ने सूरीनाम को 2-0 से हराकर ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. डिफेंडर सीजर मोंटेस ने 57वें और 63वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई और खुद मैच के हीरो बने. अब मेक्सिको के छह अंक हो गए हैं और उसका अगला मुकाबला रविवार को कोस्टा रिका से होगा.

Concacaf Gold Cup 2025:  मेक्सिको ने गुरुवार (IST) को टीएंडटी स्टेडियम में सूरीनाम के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने कॉनकाकाफ गोल्ड कप ग्रुप चरण में अपनी दूसरी जीत हासिल की. जेवियर एगुइरे की टीम शुरुआत से ही मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन वह पहले हाफ में स्कोरबोर्ड पर दबदबा दिखाने में विफल रहे. हालांकि, इस बीच लगातार विरोधी गोल के सामने खतरे जरूर पैदा किए. शुरुआती 45 मिनट के दौरान, मेक्सिको ने गेंद पर ज्यादा कंट्रोल रखा. एलेक्सिस वेगा, जूलियन क्विनोनेस और रॉबर्टो अल्वाराडो ने मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका. मुकाबले के 57वें मिनट में सीजर मोंटेस ने कॉर्नर किक में हेडर लगाकर स्कोर 1-0 कर दिया. यहां से टीम को लीड मिल चुकी थी. इसके ठीक छह मिनट बाद, मोंटेस ने अपना डबल स्कोर किया. उन्होंने दूसरे सेट पीस से बॉक्स के अंदर रिबाउंड को गोल में बदला. यह भी पढ़े: BCCI vs IPL Franchise Kochi Tuskers Case: आईपीएल विवाद में बड़ा झटका, कोच्चि टस्कर्स फ्रेंचाइजी मामले में बीसीसीआई को चुकाने होंगे 538 करोड़ रुपए

यह डिफेंडर दो गोल करके मैच का स्टार बन गया. इसी के साथ मेक्सिको ने मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया. इस परिणाम के साथ, मेक्सिको के छह अंक हो गए हैं. यह टीम अपना अगला मैच रविवार को कोस्टा रिका के खिलाफ खेलेगी. यह मैच ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगा. इस बीच, एक अन्य मुकाबले में कोस्टा रिका ने ग्रुप ए में डोमिनिकन गणराज्य के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की. जोआओ उरबेज ने 16वें मिनट गोल करके डोमिनिकन गणराज्य को आगे कर दिया, लेकिन मैनफ्रेड उगाल्डे ने 44वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके कोस्टा रिका को बराबरी पर ला दिया. 85वें मिनट में जोसीमार अल्कोसर ने गोल दागकर कोस्टा रिका को 2-1 से बढ़त दिला दी. गोलकीपर कीलर नवास और जेवियर वाल्डेज ने चार-चार गोल बचाकर मैच का अंत किया. कॉनकाकाफ गोल्ड कप 14 जून से 6 जुलाई के बीच खेला जाएगा. डोमिनिकन रिपब्लिक रविवार को सूरीनाम से भिड़ने के लिए टेक्सास के अर्लिंग्टन में रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट