Most Sixes In IPL History: आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, MS धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी सूची में शामिल
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उनके बाद भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का स्थान आता है. वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के जड़े हैं. अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर गेल ने आईपीएल में 4965 रन बनाए हैं और 6 शतक भी जड़े हैं.
Most Sixes In IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बड़े-बड़े छक्कों की बारिश देखने को मिलती है, और कई विस्फोटक बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट को यादगार बनाया है. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उनके बाद भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का स्थान आता है. वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने 142 मैचों में 357 छक्के जड़े हैं. अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर गेल ने आईपीएल में 4965 रन बनाए हैं और 6 शतक भी जड़े हैं. आईपीएल 2013 में खेली गई उनकी 175 रनों की पारी आज भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के रूप में याद की जाती है. यह भी पढ़ें: IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इतिहास रचेंगे रियान पराग, ये खास कारनामा करने वाले बनेंगे सबसे युवा खिलाड़ी
रोहित शर्मा और विराट कोहली भी सूची में शामिल
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 280 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 257 मैचों में 6628 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 131.14 रहा है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली 252 मैचों में 272 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. कोहली आईपीएल में 8004 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 264 मैचों में 252 छक्के लगाए हैं और 5243 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने कप्तानी करियर में चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार खिताबी जीत दिलाई है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स 251 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | चौके | छक्के | रन | मैच | पारी | उच्चतम स्कोर | शतक | अर्धशतक | औसत | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | क्रिस गेल | PBKS | 405 | 357 | 4965 | 142 | 141 | 175* | 6 | 31 | 39.72 | 148.96 |
| 2 | रोहित शर्मा | MI | 599 | 280 | 6628 | 257 | 252 | 109* | 2 | 43 | 29.72 | 131.14 |
| 3 | विराट कोहली | RCB | 705 | 272 | 8004 | 252 | 244 | 113 | 8 | 55 | 38.67 | 131.97 |
| 4 | एमएस धोनी | CSK | 363 | 252 | 5243 | 264 | 229 | 84* | 0 | 24 | 39.13 | 137.54 |
| 5 | एबी डिविलियर्स | RCB | 413 | 251 | 5162 | 184 | 170 | 133* | 3 | 40 | 39.70 | 151.00 |
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम रहा. उन्होंने 16 पारियों में 42 छक्के लगाए. 2023 में फाफ डु प्लेसिस ने 36 छक्के लगाए थे, जबकि 2022 में जोस बटलर ने 45 छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे. गेल ने 2011 और 2013 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

