Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल छह ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने कनाडा को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और सभी मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं कनाडा को संयुक्त अरब अमीरात से पहली जीत का इंतजार है.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Canada National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में खराब रही है. यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है जबकि कनाडा को साउथ-अफ्रीका के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है. यह दोनों टीम ग्रुप-डी का हिस्सा हैं. यूएई इस समय चौथे स्थान पर है, वहीं कनाडा अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में कनाडा की अगुवाई दिलप्रीत बाजवा (Dilpreet Bajwa) कर रहें हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश अपनी पहली जीत दर्ज करने की रहेगी. कनाडा बनाम यूएई मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि अनुभव के लिहाज से यूएई टीम इस मैच में आगे है. यूएई टीम की बल्लेबाजी यूनिट भी कनाडा से थोड़ी बेहतर है. दोनों टीमों को टूर्नामेंट के अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे प्रतियोगिता में बने रहने के लिए यह मुकाबला उनके लिए महत्वपूर्ण हो गया है. इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं.

ये ग्रुप-डी का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी यूएई को हराने में सफल नहीं हो पाई है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं. कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी. नवनीत धालीवाल (64) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था. कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में वह उस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (CAN vs UAE T20I Head To Head Record)

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल छह ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने कनाडा को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और सभी मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं कनाडा को संयुक्त अरब अमीरात से पहली जीत का इंतजार है.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 20वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (CAN vs UAE T20 World Cup 20th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.

भारत में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेले जानें वाले 20वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CAN vs UAE T20 World Cup 20th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 20वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch CAN vs UAE T20 World Cup 20th Match Live Streaming In India)

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच 20वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CAN vs UAE 20th Match Playing Prediction)

कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मूव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हाइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल.

संयुक्त अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद खान.

नोट: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\