Canada vs Nepal ODI Scorecard ICC Cricket World Cup League 2024-27: कनाडा ने नेपाल को 103 रनों से रौंदा, डिलन हेइलिगर ने झटके 5 विकेट; कप्तान निकोलस किरटन ने खेली तूफानी पारी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 25वां मैच कल यानी 16 सितम्बर को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में हुआ. इस मैच में कनाडा ने नेपाल को 103 रनों से करारी शिकस्त दी. कनाडा की ओर से डिलन हेइलिगर ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकर चटकाए.

कनाडा बनाम नेपाल (Photo: @CricketNep/@canadiancricket)

Canada National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 Scorecarad: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 25वां मैच कल यानी 16 सितम्बर को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में हुआ. इस मैच में कनाडा ने नेपाल को 103 रनों से करारी शिकस्त दी. कनाडा की ओर से डिलन हेइलिगर ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकर चटकाए. डिलन हेइलिगर ने 10 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके अलावा बल्लेबाजी में कप्तान निकोलस किरटन ने 44 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोके. कनाडा ने यह टूर्नामेंट में पांचवीं जीत है. इसी के साथ कनाडा के 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, नेपाल की यह 5 मैचों में चौथी हार थी और टीम सातवें स्थान पर है. यह भी पढें: CAN vs NEP ICC World Cup League Two 2024 1st Inning Scorecard: कनाडा ने नेपाल को दिया 254 रनों का टारगेट, निकोलस किर्टन ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मैच की बात करें तो नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 8 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. कनाडा की ओर से कप्तान निकोलस किरटन ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए. इसके अलावा नवनीत धालीवाल ने 90 गेंदों में 48 रन, हर्ष ठाकर ने 61 गेंदों में 27 रन, परगट सिंह ने 35 गेंदों में 17 रन, आरोन जॉनसन ने 16 गेंदों में 10 रन और डिलन हेइलिगर ने 27 गेंदों में 30 रन बनाए. नेपाल की ओर से गेंदबाजी में सोमपाल कामी ने 8 ओवर में 40 रन 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा ललित राजबंशी ने दो विकेट, संदीप लामिछाने ने एक विकेट, गुलसन झा ने एक विकेट और कप्तान रोहित पौडेल ने एक विकेट झटके.

254 रनों के जवाब में नेपाल की टीम 40. 1 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई. नेपाल की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. नेपाल का कोई भी बल्लेबाज 30 रन आंकड़े नहीं छू सका. कुशल भुर्तेल 10 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा विकेटकीपर आसिफ शेख 30 गेंदों में 20 रन, भीम शर्की ने 30 गेंदों में 18 रन, कप्तान रोहित पौडेल 5 गेंदों में 5 रन और कुशल मल्ला ने 41 गेंदों में 12 रन बनाए. वहीं कनाडा की ओर से डिलन हेइलिगर ने 10 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा अखिल कुमार ने दो विकेट, अंश पटेल ने दो विकेट और साद बिन ज़फ़र ने एक विकेट चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\