वेस्टइंडीज दौर तक भारतीय टीम की जर्सी पर ओप्पो की जगह लेगा बाईजूस का लोगो

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर सितंबर के बाद से चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो की जगह बाईजूस ब्रांड का नाम दिखेगा. भारतीय टीम की जर्सी पर वेस्टइंडीज दौर तक ओप्पो का लोगो रहेगा. इससे पहले, स्टार इंडिया हर द्विपक्षीय मैच के लिए बीसीसीआई को 1.92 करोड़ और आईसीसी टूर्नामेंट के मैच के लिए 61 लाख रुपये देती थी.

भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) की जर्सी पर सितंबर के बाद से चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (Oppo) की जगह बाईजूस ब्रांड (BYJU'S ) का नाम दिखेगा. बाईजूस बेंगलुरू स्थित एक शैक्षिक प्रौद्योगिकी और ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म है. भारतीय टीम की जर्सी पर वेस्टइंडीज (West Indies) दौर तक ओप्पो का लोगो रहेगा. वेस्टइंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा और दो सितंबर को समाप्त होगा.

दक्षिण अफ्रीका 15 सितंबर से भारत का दौरा करेगी और इस सीरीज के साथ मेजबान टीम की जर्सी पर लगा लोगो भी बदल जाएगा. मार्च 2017 में ओपो ने 1079 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए (मार्च 2022 तक) भारतीय टीम के प्रायोजक का अधिकार हासिल किया था.

यह भी पढ़ें : India vs West Indies 2019 Series: वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को चुनी जाएगी भारतीय टीम

हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कम्पनी ने इस सौदे से अपने हाथ खींच लिए हैं क्योंकि उसका मानना है सौदे की कीमत बहुत ही अधिक है और वो इसे जारी नहीं रख सकते. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 31 मार्च, 2022 तक उस सौदे की रकम बाईजूस से मिलती रहेगी और उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा.

ओपो हर द्विपक्षीय मैच के लिए बीसीसीआई को 4.61 करोड़ और आईसीसी टूर्नामेंट के मैच के लिए 1.56 करोड़ का भुगतान कर रही थी. इससे पहले, स्टार इंडिया हर द्विपक्षीय मैच के लिए बीसीसीआई को 1.92 करोड़ और आईसीसी टूर्नामेंट के मैच के लिए 61 लाख रुपये देती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\