Buchi Babu Tournament 2024: रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार ईशान किशन, बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की संभालेंगे कमान

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. ईशान आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड का नेतृत्व करेंगे.

Ishan Kishan (Photo: X)

नई दिल्ली, 13 अगस्त: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. ईशान आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड का नेतृत्व करेंगे. यह टूर्नामेंट 15 अगस्त से तमिलनाडु में शुरू होने वाला है. किशन पहले झारखंड की टीम में संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं थे लेकिन अब वह बुधवार को झारखंड की टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: United States vs Canada: ICC CWC League 2 में कनाडा और अमेरिका में भिड़ंत, पहले बल्लेबाजी कर रहा यूनाइटेड स्टेट्स

ईशान के इस फैसले को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी वापसी की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो को मिली जानकारी के मुताबिक, ईशान किशन ने झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को अपने इस फैसले के बारे में बताया और फिर उन्हें टीम में शामिल किया गया.

अब इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि ईशान किशन 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन का भी हिस्सा होंगे. उन्होंने अपना पिछला घरेलू मुक़ाबला दिसंबर 2022 में खेला था.

2023-24 के रणजी सीजन के अंतिम के दिनों में उन्होंने खुद को घरेलू क्रिकेट से दूर रखने का फैसला किया था. किशन का यह फैसला उन्हें काफी भारी पड़ा। इसके कारण बीसीसीआई ने उन्हें वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा नहीं बनाया.

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने कहा, "किशन की क्षमता को लेकर कभी कोई सवाल ही नहीं था. यहां पूरा मामला इस बात पर निर्भर था कि वह टीम में लौटने के लिए तैयार हैं या नहीं. यह निर्णय पूरी तरह से उनके हाथ में था. जब उन्हें प्रारंभिक खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया तो यह केवल इसलिए क्योंकि हमें उन्होंने अपने शामिल होने के बारे में नहीं बताया था. जिस क्षण उन्होंने टीम में वापस लौटने की इच्छा व्यक्त की, उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया."

रेड-बॉल क्रिकेट में किशन की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब भारत एक लंबे टेस्ट सीजन की ओर बढ़ रहा है. अगले पांच महीनों में भारत 10 टेस्ट मैच खेलने वाला है. हालांकि किशन के लिए टीम में वापसी करना कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी