वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल को ब्रायन लारा ने बधाई दी
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा (Brian Lara) ने हमवतन क्रिस गेल (Chris Gayle) को वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई दी है.
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा (Brian Lara) ने हमवतन क्रिस गेल (Chris Gayle) को वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई दी है. गेल ने इस मामले में लारा को ही पीछे छोड़ा है. भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में गेल ने यह रिकार्ड बनाया और लारा को पछाड़ा.
लारा ने ट्वीट किया, "वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई हो गेल." गेल ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के दौरान कहा था कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में वह वनडे और टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं और फिर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI 2019: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, एक ही दिन में दो बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम
चयनकर्ताओं ने गेल को वेस्टइंडीज की वनडे टीम में तो जगह दी है, लेकिन टेस्ट टीम में गेल को मौका नहीं मिला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

