ऑस्ट्रेलियाई टीम से बैन हुए डेविड वार्नर जनवरी में बांग्लादेश के इस टीम से खेलते हुए आयेंगे नजर

बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेलते नजर आएंगे.

डेविड वार्नर (Photo Credit- Twitter )

ढाका: बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेलते नजर आएंगे. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्नर को सिलहट सिक्सर्स ने अपने साथ जोड़ा है. फ्रेंचाइजी ने वार्नर के अलावा नेपाल के 18 साल के स्पिनर संदीप लामिछाने को भी आगामी 2018-19 सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. इन दोनों के अलावा फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को अपनी टीम में शामिल किया है. बल्लेबाज शब्बीर रहमान, नासिर हुसैन और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है.

केपटाउन टेस्ट में बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया. वार्नर इस समय अपने प्रतिबंध के सातवें महीने में हैं. इसी प्रतिबंध के कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेले थे. कनाडा में खेली गई ग्लोबल टी-20 लीग से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी.

बीपीएल का आगामी संस्करण पांच जनवरी 2019 से शुरू हो रहा. इस लीग के खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को होगी. इस सीजन में फ्रेंचाइजी उन दो विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगे जिन्होंने 2017-18 संस्करण में हिस्सा नहीं लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू