Bottle Cap Challenge: युवराज सिंह के बॉटल कैप चैलेंज को एक्सेप्ट किया शिखर धवन ने, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल के गेंद पर अंगूठे में चोट लगने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में सोशल मीडिया पर चल रहे BottleCapChallenge को एक्स्पेक्ट करते हुए धवन ने एक ही शॉट में बॉटल के कैप को जमीन पर गिराया.

शिखर धवन ने एक्सेप्ट किया BottleCapChallenge (Photo Credits: Getty & Instagram)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) के गेंद पर अंगूठे में चोट लगने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले भारतीय टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में सोशल मीडिया पर चल रहे BottleCapChallenge को एक्सेप्ट करते हुए धवन ने एक ही शॉट में बॉटल के कैप को जमीन पर गिराया.

बता दें कि कुछ दिनों पहले भारतीय टीम से हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने BottleCapChallenge को एक स्टेप आगे ले जाते हुए बल्ले से बॉल को हिट करते हुए बॉटल का कैप खोला था. जिसके बाद युवराज ने इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए ब्रायन लारा, शिखर धवन, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को ऐसा करने के लिए चैलेंज किया था.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इस तरह समय बिता रहे हैं शिखर धवन, देखें वीडियो

शिखर धवन ने युवराज के इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए एक ही शॉट में बॉटल के कैप को जमीन पर गिरा दिया. धवन ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा कि युवी पाजी यह मेरा BottleCapChallenge है, और धवन ने अपने कैप्शन में ये भी लिखा कि यह पहली बार है जब मैं अपनी चोट के बाद अपना बल्ला उठा रहा हूं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड