Border Gavaskar Trophy: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा! ये 3 धुरंधर कर सकते हैं रिप्लेस, एक बल्लेबाज ने जड़ा 26 शतक

पिछली बार जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो उन्होंने गाबा में शानदार जीत हासिल की थी और ऋषभ पंत भारत के स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे थे. इस बार टीम इंडिया जबरजस्त फॉर्म में है, जिसने न्यूजीलैंड की मेजबानी से पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश दोनों को हराया है.

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी हैं. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) को तगड़ा झटका लग सकता हैं. टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) निजी कारणों के चलते शुरुआती दो मैचों से बाहर हो सकते हैं.  टीम इंडिया ने साल 2017 से ही बॉर्डर-गावस्कर को अपने कब्जे में रखा है. इस परंपरा को टीम इंडिया जारी रखना चाहेगी. इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे. Border-Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच से बाहर होंगे रोहित शर्मा; रिपोर्ट्स

पिछली बार जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो उन्होंने गाबा में शानदार जीत हासिल की थी और ऋषभ पंत भारत के स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे थे. इस बार टीम इंडिया जबरजस्त फॉर्म में है, जिसने न्यूजीलैंड की मेजबानी से पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश दोनों को हराया है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता हैं की रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद यशशस्वी जायसवाल के साथ ओपन कौन करेगा? चलिए जानते हैं रोहित शर्मा की गैर हाजिरी में किन 3 दिग्गज खिलाड़ियों को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

अभिमन्यु ईश्वरन: इस लिस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन का नाम सबसे आगे चल रहा है. रोहित शर्मा की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को बैकअप प्लेयर के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. अभिमन्यु ईश्वरन इन दिनों शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. ईरानी कम में अभिमन्यु ईश्वरन के बल्ले से 191 रनों की पारी देखने को मिली थी. इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में अभिमन्यु ईश्वरन ने बैक टू बैक शतक लगाए.

ऋतुराज गायकवाड़: स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया. वहीं रोहित शर्मा के बाहर होने पर ऋतुराज गायकवाड़ की किस्मत का टाला खुल सकता है और भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वाड में चुना जाता है तो ओपनिंग के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस नंबर पर खेलते हुए भारत के लिए काफी रन बनाए हैं.

शुभमन गिल: इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का है. पिछले कुछ महीनों से शुभमन गिल मध्य क्रम में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राइट एंड लेफ्ट कॉम्बिनेशन को लेकर शुभमन गिल को प्राथमिकता मिल रही है. अगर, बॉर्डर गावस्कर के लिए रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो उनकी गैर हाजिरी में शुभमन गिल पारी का आगाज करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\