Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत से 10 सालों हिसाब बराबर करना चाहते हैं नाथन लियोन, यहां पढ़ें पूरी खबर

लियोन ने कहा, "10 साल से हमारा सपना अधूरा है. काफी लंबा समय हो गया है और मुझे पता है कि हम खासकर अपने घर पर चीजों को बदलने के लिए बेताब हैं. मुझे गलत मत समझें, लेकिन भारत एक सुपरस्टार है और बेहद चुनौतीपूर्ण टीम है. लेकिन मैं चीज़ों को बदलने और ट्रॉफी वापस पाने के लिए बेताब हूं."

Australia Cricket Team (Photo Credit: @CricketAus)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia National Cricket) के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) जीतकर भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket) के खिलाफ अपना अधूरा काम पूरा करेगी. Border-Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले पैट कमिंस ने क्यों लिया क्रिकेट से ब्रेक? फैसले के पीछे छुपी बड़ी रणनीति, यहां पढ़ें पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर का लक्ष्य भारत के खिलाफ टीम में अहम योगदान देने पर है और वो एक दशक से ट्रॉफी न जीतने का हिसाब बराबर करने के लिए बेताब हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से अब तक बॉर्डर-गावस्कर पर कब्जा नहीं जमाया है. इस दौरान उन्हें अपने घर में भी लगातार दो सीरीज में हार मिली है.

2020-21 में भारत 0-1 से पीछे था और एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट हो गया था लेकिन उसके बाद टीम मेलबर्न में जीती और ब्रिस्बेन में उन्होंने इतिहास रचा. साथ ही साथ सिडनी में भी एक न भूलने वाले टेस्ट को वे ड्रॉ कराने में कामयाब रहे थे.

लगभग हर फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी ट्रॉफी जीती लेकिन इस युग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी न जीत पाना उन्हें काफ़ी चुभता है. ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने वाली टीम में नहीं रहे हैं.

लियोन ने कहा, "10 साल से हमारा सपना अधूरा है. काफी लंबा समय हो गया है और मुझे पता है कि हम खासकर अपने घर पर चीजों को बदलने के लिए बेताब हैं. मुझे गलत मत समझें, लेकिन भारत एक सुपरस्टार है और बेहद चुनौतीपूर्ण टीम है. लेकिन मैं चीज़ों को बदलने और ट्रॉफी वापस पाने के लिए बेताब हूं."

लियोन ने आगे कहा, "ऐसा महसूस हो रहा है कि हम कुछ साल पहले की टीम से अलग हैं, हम एक महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बनने के सफ़र पर हैं. हालांकि हम निश्चित रूप से अभी वहां नहीं हैं लेकिन उससे दूर भी नहीं क्योंकि हम बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं."

उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की भरमार है जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सबसे बेहतरीन बताया. साथ ही साथ ये भी कहा कि काउंटी क्रिकेट के अनुभव को वह जायसवाल के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करेंगे.

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें