गौतम गंभीर ने पाकिस्तान पर कसा तंज, ट्वीट कर कहा- इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए

क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और कराची में श्रीलंका एवं पाकिस्तान के बीच हुए वनडे मैच के लिए की गई सुरक्षा के इंतजामों पर चुटकी ली है.

गौतम गंभीर बीजेपी सांसद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और कराची में श्रीलंका एवं पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हुए वनडे मैच के लिए की गई सुरक्षा के इंतजामों पर चुटकी ली. पाकिस्तान के व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो साझा करते हुए गंभीर ने ट्वीट किया, "इतना पाकिस्तान किया कि कराची भूल गए. 26 मिनट के वीडियो में कराची के दो व्यक्ति एक कार में बैठे हुए हैं और श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए की गई सुरक्षा के इंतजामों का मजाक उड़ा रहे हैं, दो व्यक्ति यह दिखा रहे हैं कि कैसे 'कर्फ्यू जैसी स्थिति' में क्रिकेट खेली जा रही है.

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है. जिस वीडियो में उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान ने इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए. यह भी पढ़े: गौतम गंभीर ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान पर ली चुटकी

देखें वीडियो:

बात दें कि श्रीलंका की टीम को दूसरे वनडे मैच के लिए कराची स्थित नेशनल स्टेडियम ले जाने के दौरान करीब 20 गाड़ियां मौजूद थीं। पाकिस्तान ने मैच को 67 रनों से अपने नाम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी