IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा नीलामी में अच्छे दाम पर बिके भुवनेश्वर कुमार, राजस्थान रॉयल्स से जुड़े 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी, यहां जानें फुल डिटेल्स
दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार का अनुभव आईपीएल टीमों को लुभाने के लिये काफी था जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा जबकि बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये खर्च किये ।
IPL 2025 Mega Auction: दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार का अनुभव आईपीएल टीमों को लुभाने के लिये काफी था जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा जबकि बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये खर्च किये.राजस्थान के खिलाफ शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने छह गेंद में 13 रन बनाये. वह दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए. इससे पहले न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स , मुंबई के शारदुल ठाकुर, पृथ्वी साव और अजिंक्स रहाणे को खरीदार नहीं मिला. जानें कौन हैं आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स ने खेला बड़ा दांव
आईपीएल के अगले सत्र से पहले 35 वर्ष के होने वाले भुवनेश्वर ने 287 टी20 मैचों में 300 विकेट लिये हैं । उन्होंने आखिरी बार भारत के लिये नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.
लेकिन नीलामी के समीकरण ऐसे हैं कि हर टीम को कम से कम तीन भारतीय तेज गेंदबाज चाहिये और पूल इतना बड़ा भी नहीं है. इसी वजह से भुवनेश्वर, चोटों से प्रभावित रहने वाले दीपक चाहर (मुंबई इंडियंस नौ करोड़ 25 लाख रूपये) , टेस्ट रिजर्व मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आरटीएम में आठ करोड़ रूपये) को अच्छे दाम मिले.
आकाश दीप को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा. चाहर और भुवनेश्वर दोनों पावरप्ले में गेंद को स्विंग करा लेते हैं. वहीं मुकेश डैथ ओवरों में अच्छे यॉर्कर डालने के लिये मशहूर हैं.
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने सोमवार को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा. तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने साढे करोड़ रूपये में खरीदा.
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डु प्लेसिस और वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन को पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रूपये में खरीदा.
पिछली बार 18 करोड़ रूपये में बिके इंग्लैंड के सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा. हार्दिक पंड्या के भाई कृणाल पंड्या को आरसीबी ने पांच करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा. नीतिश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ 20 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

