टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, 6 महीने के लिए बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) छह सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे और अब वह आईपीएल 2021 (IPL 2021) के समय मैदान पर वापसी कर पाएंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) छह सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे और अब वह आईपीएल 2021 (IPL 2021) के समय मैदान पर वापसी कर पाएंगे. भुवनेश्वर को दो अक्टूबर को आईपीएल में चेन्नई सुपर के खिलाफ खेले गए मैच में जांघ में चेन्नई की पारी के 19वें ओवर के दौरान चोट लगी थी और वह केवल एक ही गेंद फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे.

30 वर्षीय भुवनेश्वर फिलहाल बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी चोट से उबर रहे हैं और वह अगले महीने तक अपना रिहेबिलिटेशन पूरा कर लेंगे. भारतीय तेज गेंदबाज अब छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "अब वह केवल आईपीएल के समय तक ही फिट हो पाएंगे क्योंकि वह छह महीने तक प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट से बाहर हो गए हैं." यह भी पढ़ें : BCCI Appoints New National Selectors: चेतन शर्मा, अबे कुरुविला और देबाशीष मोहंती बने राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ता

स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट हीथ मैथ्यूज (Sports physiotherapist Heath Matthews), जोकि मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) से जुड़े हैं, ने कहा है कि भुवनेश्वर को क्लासिक चोटें लग रही हैं.मैथ्यूज ने आईएएनएस से कहा, " तेज गेंदबाजों के साथ समस्या यह है कि यह शरीर पर एक बड़ा पतला लगाता है. पिछले कुछ वर्षो से उनकी किस्मत उनका साथ नहीं दे रही हैं और उन्हें काफी चोटें लग रही हैं. कभी पीठ में खिंचाव, साइड स्ट्रेन तो कभी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन (Hamstring strain). यह सब लोअर बैक एरिया में है, जोकि अक्सर गेंदबाजों के लिए समस्या खड़ी करती है." यह भी पढ़ें : चेतन शर्मा समेत ये तीन पूर्व भारतीय खिलाड़ी बनें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता

यह पूछे जाने पर कि क्या भुवनेश्वर जैसे गेंदबाजों की गेंदबाजी की गति या शैली में बदलाव एक तेज गेंदबाज के शरीर पर प्रभाव डाल सकता है, मैथ्यूज ने कहा, " कभी-कभी एक गेंदबाज जो अतिरिक्त गति और अतिरिक्त स्विंग प्राप्त करने की कोशिश करता है तो उसे ऐसा करने के लिए कुछ सीजन लगते हैं. कई बार, नई स्ट्रेस में ढलने में शरीर को थोड़ा समय लगता है. दुर्भाग्य से, यह कुछ क्षेत्रों में यह ओवरलोड हो सकता है. एलीट लेवल पर आप इसके ज्यादा करीब हैं. बदलाव आपके शरीर के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है और इसे समायोजित होने में लंबा समय लेता है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टी-20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs India 1st T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी