क्रिकेट

Ben Stokes Test Captaincy Record: टेस्ट में बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं बेन स्टोक्स का प्रदर्शन, जानिए जीत, रन और विकेट समेत सभी आंकड़े

35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. बेन स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों की 219 पारियों में 34.49 की औसत से 7,243 रन बनाए. इस दौरान बेन स्टोक्स के नाम 14 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 258 रन रहा. गेंदबाजी में बेन स्टोक्स ने 252 विकेट हासिल किए.

Ben Stokes Test Captaincy Record: टेस्ट में बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं बेन स्टोक्स का प्रदर्शन, जानिए जीत, रन और विकेट समेत सभी आंकड़े
बेन स्टोक्स

Ben Stokes Test Captaincy Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इससे पहले वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे, जबकि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला साबित हुई. करीब डेढ़ दशक तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूपों में शानदार छाप छोड़ी. आइए जानते हैं टेस्ट कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड कैसा रहा. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

2022 में संभाली थी टेस्ट टीम की कमान

बेन स्टोक्स को अप्रैल 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. उनकी कप्तानी की शुरुआत बेहद शानदार रही. स्टोक्स ने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में से 8 में टीम को जीत दिलाई. इस दौरान इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को पाकिस्तान में 3-0 से हराकर इतिहास रचा. इंग्लैंड के पर्सी चैपमैन और दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ही ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में स्टोक्स से ज्यादा जीत दर्ज की है. दोनों ने अपने पहले 10 टेस्ट मुकाबलों में 9-9 जीत हासिल की थी.

बतौर कप्तान जीते 24 टेस्ट मुकाबले

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए कुल 44 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया. इस दौरान इंग्लैंड ने 24 मुकाबले जीते, 18 हारे, जबकि 2 टेस्ट ड्रॉ रहे. टेस्ट कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के लिए उनसे ज्यादा जीत केवल जो रूट (27) और माइकल वॉन (26) ने दर्ज की हैं. बेन स्टोक्स का जीत प्रतिशत 54.54 रहा, जो इंग्लैंड के उन सभी कप्तानों में सर्वश्रेष्ठ है जिन्होंने कम से कम 35 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है.

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश खिलाड़ी

अपने आखिरी टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने कुल 6 विकेट (4/70 और 2/49) लिए. कप्तान रहते हुए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 84 विकेट अपने नाम किए, जो इंग्लैंड की ओर से किसी भी टेस्ट कप्तान द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बॉब विलिस हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में 77 विकेट लिए थे. कप्तान रहते हुए स्टोक्स की गेंदबाजी औसत 27.46 रही.

बल्लेबाजी में भी दिखाया दम

बेन स्टोक्स ने टेस्ट कप्तान के तौर पर 31.95 की औसत से 2,301 रन बनाए. इस दौरान बेन स्टोक्स के बल्ले से 48 छक्के निकले. बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर का अंत 138 टेस्ट छक्कों के साथ किया, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. बेन स्टोक्स इंग्लैंड के इकलौते ऐसे टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का शानदार कारनामा किया.

ऐसा रहा बेन स्टोक्स का टेस्ट करियर

35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. बेन स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों की 219 पारियों में 34.49 की औसत से 7,243 रन बनाए. इस दौरान बेन स्टोक्स के नाम 14 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 258 रन रहा. गेंदबाजी में बेन स्टोक्स ने 252 विकेट हासिल किए. बेन स्टोक्स का गेंदबाजी औसत 30.98 रहा. बेन स्टोक्स ने टेस्ट करियर में 9 बार चार विकेट और 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया. बेन स्टोक्स का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/22 रहा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2026 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).