IND-W vs AUS-W 3rd ODI 2024 Preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में लाज बचाने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 11 दिसंबर(बुधवार) को पर्थ(Perth) के W.A.C.A. ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 AM बजे से खेला जाएगा.

भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (Photo: @BCCIWomen)

India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 11 दिसंबर(बुधवार) को पर्थ(Perth) के W.A.C.A. ग्राउंड में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है. भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वाइटवॉश से बचना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम कम आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. ताहलिया मैकग्राथ और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम नीली टीम को वाइटवॉश करने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच तीसरा वनडे, यहां जानें W.A.C.A. ग्राउंड के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 122 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने 371/8 रन बनाए, जिसमें एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने शतक बनाए, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम 249 रन पर आउट हो गई. ऋचा घोष ने 72 गेंदों में 54 रन बनाए. एनाबेल सदरलैंड ने चार विकेट लिए, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 122 रनों से हराकर सीरीज पर कब्ज़ा किया.

वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड(IND W vs AUS W Head To Head Records): इन दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच 45 वनडे मैचों में, ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने 35 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय महिलाओं ने केवल दस जीत हासिल की हैं. भारतीय महिला टीम इस दौरे अपने उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाई है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला तीसरे वनडे मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी(IND W vs AUS W Key Players To Watch Out): रिचा घोष, एलिस पेरी, मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड, जेमिमा रोड्रिग्स, फोबे लिचफील्ड, मेगन शुट्ट ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND W vs AUS W Mini Battle): भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज  एनाबेल सदरलैंड के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं जॉर्जिया वोल और रेणुका सिंह के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला तीसरा वनडे 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 11 दिसंबर(बुधवार) को पर्थ(Perth) के W.A.C.A. ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 AM बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 09:15 AM को होगा.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला(IND-W vs AUS-W) तीसरे वनडे 2024 मैच का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला वनडे सीरीज 2024 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हैं, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट 2 टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने के विकल्प प्रदान करेंगे. भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला आखिरी वनडे 2024 के लाइव देखने के विकल्पों के लिए प्रशंसक सभी लाइव स्ट्रीमिंग देखने के विकल्पों के लिए डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फीबी लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलीस पेरी, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: प्रिया पुनिया, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, साइमा ठाकोर, रेणुका ठाकुर सिंह

 

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल