NZ VS BAN 2025, Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Stats & Records: चैंपियंस ट्राफी के बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड मैच से पहले जानें रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित यह क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 15,000 दर्शकों की है. स्टेडियम में दो छोर पैवेलियन एंड और शेल एंड हैं. यह पाकिस्तान और रावलपिंडी की घरेलू टीमों का मुख्य मैदान है. यह स्टेडियम यूटीसी +05:00 टाइम ज़ोन में आता है और यहाँ फ्लडलाइट्स की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे दिन-रात के मैच खेले जा सकते हैं.

रावलपिंडी स्टेडियम पर छाए काले बादल (Photo Credits: @abubakartarar_/X)

Bangladesh National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित यह क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 15,000 दर्शकों की है. स्टेडियम में दो छोर पैवेलियन एंड और शेल एंड हैं. यह पाकिस्तान और रावलपिंडी की घरेलू टीमों का मुख्य मैदान है. यह स्टेडियम यूटीसी +05:00 टाइम ज़ोन में आता है और यहाँ फ्लडलाइट्स की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे दिन-रात के मैच खेले जा सकते हैं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का बर्थ किया लगभग पक्का, जानें अन्य टीमों का हाल; यहां देखें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रनों से हराया, जबकि बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी. न्यूजीलैंड अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं चाहेगा, लेकिन केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार और मुशफिकुर रहीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के मजबूत टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट करना होगा.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की वनडे आंकड़े (ODI Stats)

 

Share Now